मध्य प्रदेश

जनजाति गौरव यात्रा का शुभारंभ बड़वारा क्षेत्र के सिलौंडी ग्राम से किया गया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय सिलौंडी में क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष की जनजाति गौरव यात्रा में जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जनजाति सुरक्षा मंच पर भील समाज के नायकों को स्मरण करते हुए जनजाति गौरव यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने आमजन को मंच के माध्यम से संबोधित करते हुए बताया कि क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील का आजादी में उनके योगदान तथा बलिदान के प्रेरक को आमजन को बताया की सभी बलिदानी ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता का बिगुल बजाया था। जनजाति गौरव यात्रा में उपस्थित बहोरीबंद विधायक प्रणव प्रभात पांडे, मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल, सांसद हिमाद्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, मंडल महामंत्री मनीष बागरी, अमित राय जिला सह मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, गोविन्द प्रताप सिंह, जिला मंत्री विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, राजेश चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, सरपंच सिलौंडी पंचो संतोष कुमार, उपसरपंच राहुल राय, मीडिया प्रभारी दुर्गेश रजक , श्यामदत्त राय, राजेश रायब, नितिन राय, अनिल बागरी सरपंच, कैलाश चन्द्र जैन सरपंच , गणेश साहू, मोती हल्दकार अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं एवं जैकेट पहना कर भव्य स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button