ज़हरीली कफ सिरप से बच्चों की ज़िंदगी से खिलवाड़, कटनी जिले में कफ सिरप की हो जांच

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कटनी जिला शहर एवं ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कफ सिरप पिए जाने से छिंदवाड़ा में बच्चों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर कटनी जिले में भी जहरीली नकली कफ सिरप की जांच की मांग की है।
पत्र की एक प्रति कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा एवं नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहर को प्रेषित करते हुए बताया है कि कफ सिरप पिए जाने के कारण छिंदवाड़ा में सात बच्चों की मौत हुई है कटनी जिले मे जहरीली नकली कफ सिरप के विक्रय पर रोक एवं जिला एवं ब्लॉक अस्पताल में उपयोग हो रही कफ सिरप की जांच किए जाने की जांच कराए जाने की मांग की है।
करण सिंह चौहान ने बताया कि छिंदवाड़ा में विषाक्त कफ सिरप पीने से अब तक सात बच्चों की दुखद मृत्यु हो चुकी है ? अब जो तथ्य सामने आ रहे हैं उससे पता चल रहा है कि छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में और मध्य प्रदेश में बच्चों व नागरिको की ज़िंदगी से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।
बच्चों की दवा में इस तरह की ज़हरीली मिलावट खुलेआम हो रही है ऐसे विषय पर तत्काल उचित कदम उठाना और दोषियों पर कार्यवाही करना आवश्यक है। ऐसे विषय पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में “शुद्ध के लिए युद्ध जैसा” अभियान शुरू किया था जिस पर बड़ी संख्या पर मिलावट खोरी के खिलाफ तत्कालीन सरकार ने कार्रवाई की थी।
कटनी जिला शहर एवं ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि कटनी में भी पूर्व में कोरेक्स सिरप को लेकर कटनी पुलिस ने कार्रवाई की थी और बड़ी मात्रा में नकली कफ सिरप बरामद की गई थी कटनी में नकली दवाइयां के विक्रय की शिकायतें है सभी तरह की दवाओं पर सख़्ती से निगरानी रखी जाए और यही नहीं खाने पीने के सभी सामानों की शुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम जफर, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला रॉबिन पीटर, अजय कछवाहा, एडवोकेट संदीप जायसवाल, प्रमोद बढ़गैया, राम दौलतानी, घनश्याम लोधी, एडमविन जॉर्ज, दानिश, अहमद आदि नेताओं ने तत्काल जांच की मांग की है।



