क्राइम

पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी का किया अपहरण, पुलिस ने कराया मुक्त, पांच गिरफ्तार

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
मंडीदीप । एक पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का अपहरण कर उसे घर में बंधक बनाकर रखा था पुलिस ने पति के घर से ताले तोड़कर उसे मुक्त कराया। मामला रायसेन जिले के सतलापुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि शांतिनगर कालोनी बैरसिया रोड करौंद भोपाल निवासी राम अवतार दांगी पुत्र मथुरा प्रसाद दांगी 25 साल की शादी तीन साल पहले सतलापुर निवासी सुरेंद्र दांगी की बेटी साक्षी की शादी हुई थी। शादी के बाद साक्षी को प्रताड़ित किया जाने लगा। जिससे माता-पिता अपनी बेटी साक्षी को मायके लेकर आ गए। तब से वह मायके में ही निवास कर रही थी। पति के खिलाफ भरण-पोषण का प्रकरण भी दर्ज कराया गया। 9 जुलाई को राम अवतार सिंह दांगी अपने सात रिश्तेदारों के साथ गाड़ी से सतलापुर आया था, जो साक्षी को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गया। यह जानकारी मिलने पर साक्षी के पिता ने थाने आकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी माध्यम का सहारा लेकर साक्षी को रखने वाले स्थान का पता लगाया। इसके बाद पुलिस साक्षी को मुक्त कराने के लिए राम अवतार के घर भोपाल पहुंची तो वहां पर उसे बंधक बनाकर रखा गया था।
बड़ी मुश्किल से उसे घर से बाहर निकाला। इस मामलेे में पुलिस ने राम अवतार दांगी पिता मथुरा प्रसाद दांगी भोपाल, रामबाबू उर्फ महेश दांगी पिता मथुरा प्रसाद दांगी 30 साल निवासी शिव नगर कालोनी बैरसिया रोड करोंद जिला भोपाल, प्रदीप जाटव उर्फ भय्यू पिता राजेन्द्र 20 साल निवासी सुपर स्टेट कालोनी, गौरव चौहान पिता रंजीत सिंह 21 साल निवासी सुपर स्टेट कालोनी करौद, देवचंद उर्फ पप्पू पिता नाथूराम मेहरा 40 साल निवासी ग्राम पलनिया विदिशा को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी दो लोग फरार है, उनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button