क्राइम

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

सिलवानी। आदिवासी अंचल में दुष्कर्म के मामले में सिलवानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
फरियादी एवं पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सिलवानी में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी श्रीलाल आदिवासी पिता रामदास आदिवासी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम झामर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
आरोपी द्वारा थाना क्षेत्र के ही एक ग्राम की युवती को बहला फुसला कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही थी जिसे आज गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
इस संबंध में एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि आरोपी श्रीलाल आदिवासी पिता रामदास आदिवासी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम झामर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button