क्राइम

नाबालिग को आरोपी के कब्जे से पुलिस ने किया बरामद, युवक गिरफ्तार

सिलवानी। सिलवानी थाना क्षेत्र के गांव से गायब हुई नाबालिक को पुलिस ने चार दिन में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पूर्व उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए चली गई थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि ग्राम मढिया देवरी निवासी पवन रजक पिता नारायणसिंह रजक उम्र 20 साल नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
पुलिस टीम ने आरोपी पवन रजक को गिरफ्तार कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया है। सिलवानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस एवं पास्को एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस संबंध में एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि ग्राम मढिया देवरी से नाबालिक के गुम होने की रिपोर्ट पर विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वही लड़की का मेडिकल भी कराया गया है।

Related Articles

Back to top button