क्राइम

पुलिस ने सात पेटी अवैध शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा और थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह के निर्देशन में नोहटा पुलिस के द्वारा अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है, इसी क्रम में ग्राम जोरतला में नोहटा पुलिस के द्वारा आरोपी विनोद पिता कोमल सिंह लोधी निवासी ग्राम जोरतला के कब्जे से 7 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई.जिस पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया, आरोपी व अवैध शराब को पकड़ने में एएसआई अलजार सिंह. प्रधान आरक्षक श्रीराम पटेल. प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव. प्रधान आरक्षक हर्ष पाठक. प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी, आरक्षक शुभम चौबे की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button