शातिर वाहन चोर गिरोह से 44 दो पहिया वाहन बरामद, 5 गिरफ्तार

3 खरीददारों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल । शातिर वाहन चोर गिरोह का भोपाल की बागसेवनिया पुलिस ने किया पर्दाफाश।
वाहन चोरी पर बागसेवनिया पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही।
गिरोह के 5 सदस्यों समेत 3 खरीददारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
गिरोह से 44 चोरी के दो पहिया वाहन बरामद।
भोपाल, सीहोर और रायसेन जिले से चोरी हुए वाहन बरामद।
रायसेन जिले के सिलवानी के रहने वाले है आरोपी।
मंडीदीप में किराए का मकान लेकर रहते थे आरोपी।
मंडीदीप में रहकर आसपास के क्षेत्रों में और जिलों में आकर करते थे चोरी।
कई चोरी के मामले आरोपियों पर दर्ज।
गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड अमित धुर्वे पर मर्डर का मामला भी दर्ज।
थाना बागसेवनिया, मिसरोद, एमपी नगर, टीटी नगर, कोहेफिजा सहित सीहोर जिले के भैरूंदा थाना क्षेत्र और रायसेन जिले के मंडीदीप से चोरी करे थे आरोपियों ने वाहन।
बागसेवनिया पुलिस इससे पहले भी मोबाइल लुटेरे और वाहन चोरों कर चुकी है गिरफतार।
डीसीपी जोन 2 श्रद्धा तिवारी ने दिए है जोन में आने वाले सभी थानों को निर्देश।
वाहन चोरी, नकबजनी, लूट जैसी घटाओ पर लगाएं अंकुश।
डीसीपी के निर्देशन और थाना प्रभारी अमित सोनी के नेतृत्व में बागसेवनिया पुलिस की कार्यवाही।





