दो नाबालिग को पुलिस ने किया दस्तयाब, एक आरोपी गिरफतार, दो फरार

सिलवानी। पुलिस थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियां को दस्तयाब करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई। जिसमे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया वही दूसरे मामले दो आरोपी फरार है।
26 अप्रैल 2024 को थाना क्षेत्र के ग्राम खमखुआ से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भाग जाने की रिपोर्ट परिजन द्वारा सिलवानी थाने में की गई थी, जिस पर 363 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल के आधार एवं मुखबिर की सूचना पर उस नाबालिग को उदयपुरा से दस्तयाब किया गया। विधि सम्मत कार्यवाही कर लडकी को परिजनो को सौप दी। आरोपी गुमसुदा के परिजन का रिश्तेदार कृपाल आदिवासी निवासी देवरी, और उसका दोस्त मोहन आदिवासी निवासी उदयपुरा के विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दूसरा मामला
10 जुलाई 2024 को थाना क्षेत्र के ग्राम घूरपुर से 17 वर्ष 8 माह की नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट पिता द्वारा सिलवानी में की गई थी, जिस 137(2), 87, 65(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्परता से 12 घंटे के अंदर गुमसुदा बच्ची को उदयपुरा से उसके नानी के घर से दस्तयाब किया गया। लड़की का मेडिकल कराकर परिजनो को सौप दिया, प्रकरण में धारा 3/4 पास्को एवं एससी एसटी एक्ट के तहत आरोपी साजिद खां पिता इशरार खां 18 साल निवासी वार्ड 6 पडान मोहल्ला सिलवानी को गिरफ्तार के न्यायालय में पेश किया। जहां ने आरोपी को जेल भेज दिया।
नाबालिग लड़कियों के मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल, एसडीओपी अनिल मौर्य ने टीम गठित कर लड़की के पतारसी के प्रयास किए। इस कार्यवाही में एसडीओपी अनिल मौर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह, एसआई कविता यादव, एएसआई नारायण सिंह, संतोष रघुवंशी, आरक्षक सुनील, गोविंद, आकाश, महिला आरक्षक नीतू, प्रियंका सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।



