मृगांचल एक्सप्रेस की खबर का असर, न्यू बस स्टैंड से उठा कचरा घर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान के न्यू बस स्टैंड में गंदगी इस तरह फैली है कि वार्ड वासियों का जीना दूभर हो गया। कचरा घर हटवाने आसपास दुकानदार एवं वार्ड वासियों की समस्या को उठाया था । इस संबंध में मृगांचल एक्स्प्रेस में खबर शुक्रवार को प्रमुखता के साथ उक्त मामले को उठाया था। वार्ड वासियों जनहितैषी की समस्या का मामला संज्ञान में लेते हुए सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम ने जेसेवी मशीन से कचरा घर हटवाया गया। अब वार्ड वासियों एवं आसपास के दुकानदारों को दुर्गंध से निजात मिलेगी। वार्ड वासियों से सरपंच, सचिव ने अपील करते हुए कहा कि अपने अपने घरों कचरा कचरादानी में ना डाले, कचरा डस्टबिन में डाले या सुबह कचरा गाड़ी आने पर कृपा उसमें डाले जिससे नगर में स्वच्छता बनीं रहे। वार्ड नंबर 17 के आशीष चौरसिया, लली चौरसिया, शैलेन्द्र बाजपेयी, संतोष चौरसिया, प्रमोद तामृकार, शाहिल चौरसिया, शैलेश बाजपेयी, मुन्ना लखेरा, सुशील चौरसिया, पंकज चौरसिया, नीलू झारिया, मनु चौरसिया, मनोज विश्वकर्मा, अमित चौरसिया, डीके चौरसिया, संजीव चौरसिया, कमरूज्जमा भाईजान, भागचंद चौरसिया, अशोक चौरसिया आदि ने सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम एवं मृगांचल एक्स्प्रेस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पूर्व में प्रकाशित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे
न्यू बस स्टैंड में लगा गंदगी अंबार, वार्डवासियों को संक्रामक बीमारियों का डरhttps://mruganchalexpress.com/garbage-piled-up-in-new-bus-stand-ward-residents-fear-infectious-diseases/



