बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना : करण सिंह चौहान
जनपद चुनाव मे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हारे
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के का.जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कल हुए जनपद के निर्वाचन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कटनी जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की स्थिति देखते हुए तरस आ रहा है वह कहावत चरितार्थ हो रही है कि “बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना” उन्होंने कहा की कटनी जनपद का जिसे अध्यक्ष बनाया गया है वह कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए परिवार की सदस्य हैं इसीलिए उनके निर्वाचन पर कटनी भाजपा विधायक सहित भाजपा जिलाध्यक्ष शहर मे रहते हुऐ भी जनपद कार्यालय कचहरी नही पहुचें यही स्थिति बहोरीबंद एवं रीठी जनपद में क्षेत्रीय भाजपा विधायक की अनुपस्थिति बताती है कि निर्वाचित अध्यक्ष भाजपा विचारधारा के नहीं है l कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा है कि हाल ही में ग्राम पंचायत जनपद पंचायत में संपन्न हुए चुनाव कि जिले के कटनी जिले की जनता ने अधिकतर कांग्रेस विचारधारा के पंच सरपंच जनपद सदस्य निर्वाचित हुए है एस सी वर्ग के लिये कटनी जिला पंचायत अध्यक्ष पद आरक्षित है 14 जिला पंचायत सदस्य वाले जिला पंचायत कटनी में एस सी आरक्षित बहोरीबंद के दो वार्डों से कांग्रेस के समर्थन से सदस्य को विजयी बनाया है परंतु भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा धनबल शासन प्रशासन के दबाव देकर अपना बताने की कोशिश की जा रही है वह जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन जब वह जिला पंचायत के सदस्य के रूप में आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे तो उन दोनों सदस्यों की कमान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संभाल रखी थी और भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों को हराया था यह बहोरीबंद क्षेत्र का मतदाता जानता है l
जिला कांग्रेस का.जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा है कि बहोरीबंद जनपद एवं रीठी जनपद में भाजपा द्वारा कल जिन अध्यक्ष प्रत्याशियों को माला पहना कर विजय की अग्रिम बधाई दी गई थी वह कल संपन्न हुएl जनपद अध्यक्ष निर्वाचन में कांग्रेस के जनपद सदस्यों के सहयोग से हरा दिया है काग्रेस का. जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने आशंका व्यक्त की है कि अब धनबल और शासन प्रशासन के सहारे जीते हुए जनपद अध्यक्ष को भाजपा नेताओ द्वारा अपना बताने का प्रयास कर रहे है l



