मध्य प्रदेश

उमरियापान में ग्रीष्म ऋतु से पहले सूख गए तालाब

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
ग्रीष्म ऋतु आने से पहले उमरियापान में जल संकट गहराने लगा l नगर के अधिकांश तालाब सूख कर खेल मैदान में तब्दील हो गया l उमरियापान के किवली तालाब में गर्मी के पहले ही यह हालात बन चुके है कि पूरा तालाब सूखकर खेल मैदान की तरह दिखाई देने लगा है। इसमें वर्तमान में तीन-चार गड्ढों में ही पानी बचा हुआ है। जिससे गर्मी के दौरान भीषण जलसंकट के आसार नजर आ रहे हैं। बताया जाता है तालाबों का गहरीकरण व रखरखाव नहीं होने से इस तरह के हालात दिखने मिल रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा तालाबों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में कोई कदम नहीं उठाये जा रहे। जबकि इसके लिए शासन की कई योजनाएं भी हैं। बावजूद तालाबों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसके चलते कई वर्षों से इस तरह की हालात निर्मित हो रहे है। ऐसी स्थिती के बीच क्षेत्र में तालाबों के संरक्षण व संवर्धन की योजनाएं दम तोड रही हैं। जनप्रतिनिधि भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। वहीं उमरियापान के धुबहा तालाब , जगदीश तालाब , गुरहा तालाब सहित तालाबों में भी जलस्तर में कमी देखने मिल रही है। लोगों का कहना है कि गर्मी के पहले यह स्थिती है तो भीषण गर्मी में कैसे हालात होंगे इससे सहज ही अंदाया लगाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button