छात्रा का बारहवीं का बिगड़ा पेपर, जाखा पुल से बेतवा नदी में लगाई छलांग, जान देने की कोशिश

संयोग से बची जिला अस्पताल में कराया भर्ती
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। थाना कोतवाली के तहत भोपाल रोड़ नीमखेड़ा गांव के नजदीक जाखा पुल से बेतवा नदी में शुक्रवार की रात साढ़े 8 बजे बारहवीं क्लास की एक 17-18 वर्षीय छात्रा मुस्कान लोधी ने छलांग लगा दी। थाना कोतवाली पुलिस सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सेन के मुताबिक हिनोतिया महलपुर बिमल ढाबा के सामने रहने वाली मुस्कान लोधी कक्षा 12 वीं की छात्रा है।बुधवार को उसका 12 वीं का पेपर खराब हो जाने की वजह से मानसिक रूप से डिस्प्रेशन में थी।इसीलिए शुक्रवार को शाम तनावग्रस्त मुस्कान लोधी बस में सवार होकर परिजनों को घर से बगैर बताए नीमखेड़ा गांव पहुंची। खुदकुशी करने की मंशा से लडक़ी ने बड़े बेतवा पुल के ऊपर से जाखा के छोटे पुल के नीचे बह रही बेतवा नदी में कूद गई। नदी में वह डूबने लगी तो वह मुझे बचाओ मेरी जान बचाओ बोलने लगी उसकी मदद की जोर जोर से आवाज सुनकर रात्रि के समय ही प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बेतवा नदी में जान की परवाह किए उसे डूबते हुए बेतवा नदी से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।प्रभारी टीआई वीके सेन ने मीडिया को जानकारी बताते हुए कहा कि कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लडक़ी के परिजनों को सूचना भेजी गई है।
ऐसी चल रही जनचर्चा लड़की को जीप से फेंका…..
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात 8 बजे कुछ लोग मछली के शिकार करने जाखा पुल के पास बैठे हुए थे। एक जीप बड़े बेतवा नदी पुल के नजदीक आकर रुकी। उस जीप में सवार 2-3 लोगों द्वारा ऊपर पुल से ही बेतवा नदी में उस मुस्कान नामक लड़की को हत्या करने के उद्देश्य से फेंककर जीप तेज रफ्तार से भोपाल की तरफ चली गई थी। लड़की को लोगों ने बेतवा नदी से बाहर निकाला उसके दाएं हाथ की कलाई पर धारदार चाकू लगा था जिसमें लगातार खून बह रहा था।




