तेदोनी नदी के उद्गम स्थल पर हुआ पूजन, मंत्री प्रहलाद पटेल ने की नदी संरक्षण की अपील
सिलवानी। 1जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली आदिवासी अंचल ग्राम पंचायत सेमरा खास में दिन शुक्रवार साम को जल गंगा अभियान के तहत ग्राम सेमरा खास स्थित तेदोनी नदी के उद्गम स्थल पर मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री केबीनेट मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नदी संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि “मनुष्य ने उद्गमों और नदियों को सुखा दिया है, अब समय आ गया है कि हम इन्हें पुनर्जीवित करें।”
मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा, “मैं स्वयं दो बार इस निर्जल (नामर्द) नदी की परिक्रमा कर चुका हूँ। तेदोनी नदी को बारहमासी बनाने के प्रयास होने चाहिए। उद्गमों और नदियों को बचाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इनके उद्गम स्थानों पर अपूर्व ऊर्जा का संचार होता है।”
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन होना चाहिए, जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। मंत्री ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे नदी और उसके उद्गम स्थल की रक्षा के लिए आगे आएं और जल स्रोतों को संरक्षित रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा नेता दुर्गेश राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, और ग्राम पंचायत सेमराखास के सरपंच वीनोद अहिरवार सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



