परिवार का सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के तेंदूखेड़ा निवासी ज्ञानी चक्रवर्ती के परिवार के सदस्यों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना वरदान साबित हुई उनके बड़े पुत्र अनिल चक्रवर्ती की आकस्मिक मृत्यु पर उनके पिता के खाते में नामिनी होने पर मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा द्वारा ₹200000 रुपए क्लैंम सहायता बैंक द्वारा प्रदान की गई है। अनिल चक्रवर्ती ने मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा तेंदूखेड़ा में खाता खुलवाकर अपने खाते में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा स्कीम के तहत बीमा करवाया था। अनिल की मृत्यु के बाद उसके पिता ने बैंक जाकर शाखा प्रबंधक संपर्क कर क्लेम से संबंधित समस्त दस्तावेज दस्तावेज बैंक में जमा किए। बैंक द्वारा क्लेम से संबंधित दस्तावेजों का प्रपोजल बनाकर उच्च कार्यालय को भेज दिया गया।
मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक अमित कुमार पांडे ने बताया कि सभी बैंक ग्राहकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अवश्य कराना चाहिए मात्र 20 रूपए एवं 436 रुपए के वार्षिक शुल्क में बीमा कराकर, बीमा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।



