मध्याह्न भोजन करते बच्चे, जूते और चप्पल पहने दिखी शिक्षिकाये

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। शासकीय प्राथमिक शाला बनगांव में दोपहर मध्याह्न भोजन करते छोटे छोटे बच्चे, वही शाला की शिक्षिकाएं भी जूते और चप्पल पहने दिख रही है, हमारे देश का भविष्य कहे जाने वाले छोटे छोटे बच्चों पर इसका क्या असर पड़ेगा, अगर शिक्षिकाएं ही चप्पल पहन के भोजन के वक्त बच्चों के पास खड़ी है, साथ में भोजन का भी अपमान हो रहा है और बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है, दरअसल प्राथमिक शाला बनगांव के प्रधान अध्यापक का रिटायरमेंट 31 अक्टूबर 2024 को हो गया है जिसका प्रभार शिक्षिका संगीता अहिरवाल को दिया गया लेकिन प्रधान अध्यापक के रिटायरमेंट के बाद उसका असर देखने को मिल रहा है, बच्चों की पढ़ाई पर तो उसका बुरा असर पड़ ही रहा है साथ ने शिक्षिकाएं भी मनमानी कर रही है, शिक्षिकाएं ही स्वयं नियम का पालन नहीं करेगी तो असर बच्चों पर पड़ेगा।
इस सम्बन्ध में दिव्यांश उपाध्याय बीआरसीसी पटेरा जिला दमोह का कहना है कि देखते है अभी आपने बताया है तो पूछते है क्या है मामला नोटिस जारी करके उनसे जवाब लेते है।



