सूचना के अधिकार की धज्जियां उड़ा रहा प्रभारी प्राचार्य

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल पिंडरई में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य राकेश दुबे के द्वारा किये गए मरम्मत कार्य की राशि में जमकर भृष्टाचार किया गया है l स्थानीय निवासी ओंकार शर्मा के द्वारा सूचना के अधिकार तहत जानकारी मांगी गई थी l लेकिन प्रभारी प्राचार्य के द्वारा जानकारी देने में आनाकानी कर रहे हैं l सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल पिंडरई में कुर्सी को लेकर शिक्षकों के बीच तनातनी चल रही हैl मामला प्रकाश में आया कि जब सुशील चौधरी के द्वारा अधिकारियों को लिखित आवेदन के माध्यम से दी गई की सीनियर शिक्षक को प्रभार दिया जाए लेकिन जूनियर शिक्षक राकेश दुबे के द्वारा सीनियर शिक्षक को प्रभार देने से मना कर दिया। सीनीयर शिक्षक सुशील चौधरी के द्वारा अधिकारियों को शिकायत करना शुरू कर दिया कि राकेश दुबे मेरे से 9 वर्ष जूनियर हैं और संपूर्ण प्रभार जूनियर शिक्षक के पास नियमानुसार नहीं हो सकता इसकी शिकायत सुशील चौधरी के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा एवं संकुल प्राचार्य को दी गई लेकिन शिक्षक राकेश दुबे ने अपने सीनियर शिक्षक को प्रभार आज तक नहीं दिया गया । 2019 अगस्त माह से राकेश दुबे हाई स्कूल पिंडरई में प्रभारी बने हुए हैं इस बात को लेकर के जगह-जगह शिकवा शिकायत का दौर चल रहा है l ओंकार शर्मा के द्वारा सूचना अधिकार के तहत जानकारी प्रभारी प्राचार्य राकेश दुबे से मांगी गई तो उन्होने जानकारी देने से कतरा रहे हैं। हाई स्कूल पिंडरई में मरम्मत कार्य की राशि शाला विकास एवं कन्टेरजेन्सी राशि शासन विद्यालयों में दी जाती है इस मद का उपयोग प्रभारी प्राचार्य के द्वारा कहां खर्च की गई है उसके बिल वाउचर केसबुक एवं लेजर की प्रमाणित छायाप्रति आवेदक के द्वारा चाही गई थी l लेकिन प्रभारी प्राचार्य राकेश दुबे जानकारी देने में असमर्थ नजर आ रहे हैं । इससे यह प्रतीत होता है कि प्रभारी प्राचार्य राकेश दुबे के द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है इसीलिए आवेदक को यह जानकारी अप्राप्त है जानकारी ना मिलने के कारण प्रभारी प्राचार्य राकेश दुबे भ्रष्टाचार करने में संदेह के घेरे में नजर आ रहे हैं।



