मध्य प्रदेश

मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मानव अधिकार दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक जीवन में उच्चतम शिक्षा प्राप्त कर संविधान द्वारा दिए गए मानव अधिकारों का संपूर्ण उपयोग करने को कहा। साथ ही उन्होंने मानवाधिकारों पर मैग्नाकार्टा से वर्तमान तक की स्थिति पर प्रकाश डाला। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष केके साहू ने भारतीय संविधान में वर्णित मानवाधिकारों पर चर्चा की और सभी विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और संविधान द्वारा दिए गए कर्तव्यों का भी ध्यान रखना को कहा। कार्यक्रम में रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष वीरसिंह लोधी, प्रताप सिंह कोली, इतिहास विभाग से डॉ वीरेंद्र कुमार झारिया और सूरज कुमार पटेल सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button