मध्य प्रदेश

पूर्वी पटेल ने रचा सफलता का इतिहास, 93.8% अंकों से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) द्वारा बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें क्षेत्र के विद्यार्थियों ने यउत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । इसी क्रम में छात्रा पूर्वी पटेल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 93.8% (469/500) अंक प्राप्त किए और अपने परिवार व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
पूर्वी पटेल, पिता राजेंद्र प्रसाद पटेल एवं माता संगीता पटेल की सुपुत्री हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल करते हुए प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
परिणाम का मुख्य विवरण
कुल अंक: 469 / 500
प्रतिशत: 93.8%
परिणाम: प्रथम श्रेणी
पूर्वी ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक अर्जित किए, जिनमें गणित और सामाजिक विज्ञान में विशेष रूप से बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ पूर्वी पटेल ने ‘पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन’ विषय में भी A+ ग्रेड प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है।
पूर्वी की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button