मध्य प्रदेश

मुंशी प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत हिन्दी विभाग के तत्वाधान में मुंशी प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य कल्पना जांभुलकर ने मुंशी प्रेमचंद जयंती मनाने के उद्देश्य के बारे में विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक दीपक कुमार अहिरवार विभागाध्यक्ष हिन्दी ने मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. कादम्बिनी मिश्र हिन्दी विभाग ने प्रेमचंद के कथा साहित्य के बारे में जानकारी दी। दीपांशु मिश्रा हिन्दी विभाग ने प्रमुख कहानियों की मार्मिकता पर प्रकाश डाला। केके साहू राजनीति विज्ञान ने गोदान उपन्यास की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में 14 विद्यार्थियों ने सहभागिता दी।

Related Articles

Back to top button