संविधान को बचाने और खत्म करने की लड़ाई चल रही है : राहुल गांधी

गंगा में डुबकी लगाने से युवाओं को रोजगार मिलेगा क्या ? खड़गे
जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान को मंच में मिला स्थान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
इंदौर । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महू में कांग्रेस की जय भीम, जय बापू, जय संविधान की रैली को संबोधित किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर तीखे प्रहार किए कहा- हिंदुस्तान सिर्फ कुछ अरबपति चलाएं ऐसा नहीं होगा।
राहुल ने कहा, यह लड़ाई विचारधारा की है। एक और संविधान को बचाने वालों की, दूसरी और संविधान को खत्म करने वालों की। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।
यह भी बोले राहुल, मोदी जी जातिगत जनगणना कराने से डरते हैं, कांग्रेस शासित राज्यों में हम करवा रहे हैं । दलित-पिछड़ों को गुलाम बनाया जा रहा है IIT, IIM के स्टूडेंट्स को भी नौकरी नहीं मिल रही।
महू रैली में कटनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें मंच पर स्थान दिया और महू पहुंचने पर बधाई दी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, संविधान की इस लड़ाई में हर व्यक्ति डॉ. भीमराव आंबेडकर बने। पं. जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी बने। जब यह होगा तो भाजपा के लोग भागते फिरेंगे। जो भाजपा के लोग कांग्रेस को गाली देते हैं, वहीं लोग आजादी से पहले अंग्रेजों के यहां काम करते थे। उन्होंने कहा, गंगा में डुबकी लगाने से युवाओं को रोजगार मिलेगा क्या? गरीबी दूर होगी क्या?’ पेट को खाना मिलेगा ? मैं किसी की आस्था पर चोट नहीं करना चाहता हूं लेकिन आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही। बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित पूरे देश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
कटनी से जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह छोटू, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ अध्यक्ष शुभम मिश्रा रोहिणी सिंह आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।



