31 मई को जबलपुर में जय हिंद सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय सेना के सम्मान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जबलपुर गोलबाजार शहीद स्मारक में जय हिंद सभा का विशाल आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने बताया कि जबलपुर समदड़िया होटल में प्रभारी पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, पूर्व विधायक संजय शर्मा, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की विशेष उपस्थिति में जबलपुर, कटनी, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा जिले के जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, प्रभारी सह प्रभारी एवं महत्वपूर्ण कांग्रेस जनों की बैठक संपन्न हुई।
भारतीय सैनिकों के सम्मान में जबलपुर गोल बाजार शहीद स्मारक में प्रातः 10 बजे आयोजित विशाल जय हिंद सभा को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विशेष रूप से संबोधित करेंगे कार्यक्रम में पूरे महाकौशल से कांग्रेस जन एकत्रित होंगे।
जबलपुर में भारतीय सेना के कई रेजीमेंट का हेड क्वार्टर है 40 – 50 किलोमीटर क्षेत्र में व्यवस्थित तरीके से रेजीमेंट में सैनिक रहते हैं और सेना के हजारों सैनिक जबलपुर में ट्रेनिंग लेते हैं इस कार्यक्रम में सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा।
इस अवसर पर कटनी से शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला की बैठक में शामिल हुए।



