मध्य प्रदेश

बारिश थमी, उमस और गर्मी बढ़ी

सिलवानी। क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से बारिश का दौर थम गया है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश के बाद अब तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया है।
सूरज की तीखी किरणों के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकलते हैं, वे धूप से बचाव के लिए छाते या गमछे का सहारा ले रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ दिनों पहले तक मौसम सुहावना था, लेकिन अब उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है। किसानों को भी अब अगली बारिश का इंतजार है ताकि खेतों में चल रहे कार्यों को गति मिल सके।

Related Articles

Back to top button