देश विदेश

रायसेन आएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा : 3 से 9 अप्रैल तक गुंजेगें हर हर महादेव के जयकारे

होशंगाबाद से गंगा आरती के लिए आएगी स्पेशल टीम
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन शहर के दशहरा मैदान में 3 अप्रैल से पंडित प्रदीप मिश्रा के मुख से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिवमहापुराण की यह कथा 3 से 9 अप्रैल तक आयोजित होगी। कथा को लेकर अमरनाथ सेवा समिति रायसेन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति के लोगों ने दशहरा मैदान स्थित कथा स्थल का निरीक्षण कर यहां लगने वाले पंडाल की रूपरेखा तैयार की। दशहरा मैदान में 60 हजार स्क्वायर फीट पांडाल लगेगा। जो सागर से किराए पर बलाया जा रहा है। अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी आर के सोनी, राजेंद्र सक्सेना, प्रवीण मिश्रा, दिनेश अग्रवाल ने बताया कि शिवमहापुराण कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। यह रायसेन शहर के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा के चरण यहां पड़ रहे हैं। उनके श्रीमुख से शिवमहापुराण कथा का आयोजन होगा। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इस मान से व्यवस्थाएं जुटाना जरूरी है। इसके लिए शहर के सभी लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। हम बहुत ही जल्दी एक बड़ी बैठक आयोजित करने वाले हैं। जिसमें सभी समिति के पदाधिकारियों को आमंत्रित कर सभी का सहयोग लिया जाएगा। जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
पार्किंग के लिए जगह का चयन होगा….
वाहनों के पार्किंग के लिए श्री रामलीला मैदान, गर्ल्स ग्राउंड, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ग्राउंड, सागर रोड पर पोल फैक्ट्री ग्राउंड का चयन किया जाएगा। इसके अलावा तब तक खेतों में लगी फसलें कट जाएंगी। खेतों में भी वाहन पार्किंग व्यवस्था बनाई जाएगी। जिससे कि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।
सुबह अभिषेक शाम को गंगा आरती होगी…
शिवमहापुराण कथा में सुबह शिव अभिषेक होगा । शाम को गंगा आरती की तर्ज पर आरती का आयोजन होगा। आरती के लिए होशंगाबाद से टीम आएगी। पुजारी भस्म, कपूर आरती करेंगे जो कि शहर के लिए एक अलग ही आरती दिखाई देगी। साक्षात गंगा मैया यहां प्रकट होगी। 12 ज्योर्तिलिंग के होंगे एक साथ दर्शन कथा में 12 ज्योतिर्लिंग के एक साथ दर्शन करने का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button