सोनी समाज के अध्यक्ष बने राजकिशोर सोनी, समाज की महासभा में हुआ निर्णय

अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा और समाज की धर्मशाला बनबाने हेतु महासभा में लिया गया सर्वम्मत निर्णय
रायसेन । रायसेन सर्व स्वर्णकार सोनी समाज की महासभा में राजकिशोर सोनी को सर्वसम्मति से सोनी समाज का अध्यक्ष चुनाव गया।
समाज द्वारा आयोजित महासभा मे अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा और समाज की धर्मशाला बनबाने हेतु सर्वम्मत निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर राजकिशोर सोनी ने कहा की समाज के उत्थान के लिए पूरी ताकत से साथ कार्य किये जायेंगे. जिनमें प्रमुख रूप से सोनी समाज का रजिस्ट्रेशन कराने, सोनी समाज की धर्मशाला बनवाने हेतु भूमि आवंटन करवाने तथा अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किये जायेंगे। होटल अमोघ मे आयोजिए महासभा का शुभारम्भ अजमीढ़ देव जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
सोनी समाज की महासभा में बड़ी संख्या मे समाज के वरिष्ठ और युवा सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। राजकिशोर सोनी को अध्यक्ष बनाने हेतु पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने नाम प्रस्तावित किया तथा संतोष सोनी सहित सभी लोगों ने सर्वम्मति से समर्थन किया। राजकिशोर सोनी को अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर समाज के सभी लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया. महासभा का संचालन अशोक सोनी ने किये।
इस अवसर पर सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट करने हेतु सभी से अपील की।
बैठक मे प्रमुख रूप से गरीबदास सोनी, गोवर्धनलाल जिझौतिया, इन्द्रभूषण वर्मा, ओम प्रकाश सोनी, बद्री प्रसाद सोनी, सुखलाल सोनी, गोविंद सोनी, अशोक सोनी, दिनेश बडोनिया सोनी, संतोष सोनी, ओमकार सोनी, उमाशंकर सोनी, निलेश सोनी, महेश सोनी, विकास सोनी, हरि सोनी, अखिलेश सोनी, संतोष सोनी, बृजेश सोनी, अशोक सोनी, विनोद सोनी, लोकेश सोनी, शैलेंद्र सोनी, चंद्रभान सोनी, मनोज सोनी विदिशा, जितेंद्र सोनी, हेमंत सोनी, सौरभ सोनी, हरिनारायण सोनी, श्रेयांश सोनी, विनोद सोनी, मनोज सोनी, दिनेश सोनी खरवई, मनीष सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, अतुल सोनी, अखिलेश सोनी, संतोष सोनी, राजेश सोनी, रामबाबू सोनी, कैलाश सोनी मौजूद थे



