मध्य प्रदेश
राजकुमार चौरसिया का हृदय घात से निधन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अमर म्यूजिक सेंटर के संचालक राजकुमार (राजू) चौरसिया उम्र 58 वर्ष का शनिवार सुबह का हृदय घात से निधन हो गया है। राजकुमार चौरसिया कपड़ा व्यवसाई मोहनलाल चौरसिया, जगमोहन चौरसिया के भाई एवं रोशन चौरसिया, अप्पी चौरसिया, राजूल चौरसिया, राहुल चौरसिया, रोहित चौरसिया, मोहित चौरसिया के पिता थे। हसमुख प्रतिभा के धनी राजकुमार चौरसिया के निधन से उमरियापान में शोक की लहर छा गई। अंतिम संस्कार रविवार को स्थानीय मुक्तिधाम में किया जायेगा।
कांग्रेस नेता सिद्धार्थ दीक्षित को मातृशोक
उमरियापान । समीपी ग्राम हरदी निवासी कांग्रेस नेता सिद्धार्थ दीक्षित की माताजी श्रीमति चंदादेवी दीक्षित उम्र 68 वर्ष का शनिवार को निधन हो गया है। अंतिम संस्कार रविवार को जबलपुर में किया जाएगा।



