मध्य प्रदेशराजनीति

राज्यसभा सांसद ने नवाचारों डिजिटल लाइब्रेरी, सामुदायिक आरओ प्लांट, सरपंच की पाठशाला का अवलोकन व शुभारंभ किया

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । शनिवार को नरसिंहपुर जिलांतर्गत ग्राम मेहरागांव (साईंखेड़ा) में राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय विवेक कृष्ण तनखा जी का आगमन हुआ। ग्राम पंचायत द्वारा तैयार किए नवाचारों डिजिटल लाइब्रेरी, सामुदायिक आरओ प्लांट, सरपंच की पाठशाला का अवलोकन व शुभारंभ किया एवं ग्रामीण जनों को उद्वोधित किया । ग्राम पंचायत को अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपए की राशि व्यायामशाला के लिए प्रदान की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता पटेल, लखन सिंह पटेल, मोना कौरव, जिनेश जैन, मनीष राय, अन्य ग्रामों से ग्रामीण सभी शिक्षक गण क्षेत्र के सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का ग्राम पंचायत की सरपंच माया विश्वकर्मा द्वारा आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर सुनीता पटेल पूर्व विधायक जी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों (70 साल से ऊपर) में सभी का शाल श्री फल देकर सम्मान किया । इसके लिए मेहरागाँव के नागरिकों ने भी आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button