मध्य प्रदेश

विश्व जनसंख्या दिवस एवं परिवार नियोजन की जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा विकासखंड में विश्व जनसंख्या अभियान 11 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक चलने वाले विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं परिवार नियोजन के साधनों की जन जागरूकता हेतु सिविल अस्पताल सिहोरा में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जिला अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के आदेशानुसार एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जया श्रीवास्तव, डॉ विनीता उप्पल, डीपीएम विजय पांडे, डीसीएम दीपिका साहू के मार्गदर्शन और मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील लटियार की उपस्थिति में जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से परिवार नियोजन के बारे में जनसमुदाय को जागरूक कर सकल प्रजनन दर को नियंत्रित कर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु आह्वान किया गया। कार्यक्रम सफल आयोजन के दौरान बीसीएम वीरेन्द्र मेहरा, बीपीएम श्वेता कोस्टा, लेखापाल सुरेंद्र सिंह, सभी आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर एवं स्थानीय जनसमुदाय का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button