क्राइम

चिंकारा का शिकार, कच्चा मांस जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नौरादेही टाइगर रिजर्व
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नौरादेही टाइगर रिजर्व क्षेत्र में, झापन रेंज अंतर्गत वन्यजीव शिकार का मामला सामने आया है। वन अमले ने चिंकारा का शिकार कर उसका मांस पकाने की तैयारी कर रहे आरोपियों को कच्चा मांस सहित पकड़ा है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
झापन रेंजर नीतेश डहरियां ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात जंगल क्षेत्र में तीन व्यक्तियों द्वारा चिंकारा का शिकार किया गया था। सूचना के आधार पर वन अमले ने ग्राम लकलका में दबिश दी। इस दौरान भूरन पिता सूरत यादव व राजेन्द्र पिता धांदू लोधी के घर से चिंकारा का कच्चा मांस बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी अरविंद कार्रवाई के दौरान फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button