मध्य प्रदेश

थानों में हुई बलवा बलवा मॉक ड्रिल पुलिस ने पहले दी चेतावनी फिर दंगाइयों पर छोड़े आंसू गैस के गोले, उपद्रवियों को लाठियों से खदेड़ा

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जब दंगाइयों ने एकजुट होकर पुलिस जवानों और पुलिस वाहनों पर आगजनी कर पथराव किया तो जबाव में पुलिस जवानों द्वारा दंगाईयों को खदेड़ने के लिए न बल्कि उन्हें तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े।अवसर था पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर बलवा मॉकड्रिल के रिहर्सल का।एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा आरआई पुलिस बीएस चौहान की मौजूदगी में यह रिहर्सल पूरी की।दर्शकों ने इस रिहर्सल को देखा तो वे हैरत में पड़ गए।दरअसल मध्यप्रदेश में पूर्व में हुई दंगों बलवा की घटनाओं के लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। रायसेन जिले के कई थानों में मॉकड्रिल की रिहर्सल की गई। जिसमें पुलिस विभाग की दो टीमें बनाई गई एक पुलिस की टीम दूसरी दंगाइयों एसडीओपी राजीव जंगले ने थाना उदयपुरा और बेगमगंज थाना बरेली में दंगाइयों और गैर कानूनी गतिविधियों से निपटने के लिए पुलिस बल से बलवा ड्रिल कराया।दूसरा बलवा मॉक ड्रिल पुलिस परेड ग्राउंड रायसेन में हुई।
इस दौरान एसडीओपी राजीव जंगले ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर पहले दंगाइयों को चेतावनी दी। जिसके बाद एसडीओपी जंगले ने खुद आंसू गैस के गोले छोड़े और दंगाइयों की तरफ पुलिस दल बल के साथ भागते हुई रिहर्सल कराई। एएसपी मीण, एसडीओपी राजीव जंगले ने बताया कि लगातार दंगों मारपीट की घटनाओं को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहती है ।बीच-बीच में बलवा ड्रिल रिहर्सल थाने पर कराई जाती है। जिससे पूरी तरह हर समय थाने में उपस्थित स्टॉप अपने सामान के साथ मुस्तैद रहें|

Related Articles

Back to top button