मध्य प्रदेश

गिटटी, रेत ​को सड़कों ​पर विखराते हुए चल रहे हैं डंपर, वाहन पंचर होने के बार आमजन हो रहे घायल

शहरी क्षेत्र से रोजाना निकल रहे भवन निर्माण सामग्री से भरे दर्जनों ट्रैक्टर और डंपर
चालक कई बार खुला छोड़ देते हैं डाला, ओवरलोड होने से सड़क पर गिरती है ​सामग्री

सिलवानी । तहसील में चल रहे गिट्टी क्रेशर से रोजाना दर्जनों की संख्या में गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलते हैं। ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर ट्रालियों में भरी गिट्टी इन वाहन से गिरकर सड़क पर फैलती रहती है। इससे इन सड़कों से निकलने वाले अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। इसके बाद भी पुलिस और खनिज विभाग द्वारा इस तरह के ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों के साथ हादसे की आशंका रहती है। सड़कों पर फैलने वाली गिटिटयों से न केवल वाहन पंचर हो रहे है तो वहीं आमजन भी घायल हो रहे हैं। पूर्व में इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके जहां डंपर चालक लापरवाही बरत रहे हैं तो वहीं इन पर कार्रवाई करने वाले अफसर भी अनदेखी कर रहे हैं।
ट्रालियों व डंपरों के ऊपर नहीं बांधी जाती त्रिपाल
तहसील में चल रहे गिट्टी क्रेशर से गिट्टी भरकर ला रहे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों द्वारा गिट्टी लादने के बाद इनके ऊपर तिरपाल आदि नहीं बांधी जाती है। इससे जब यह वाहन सड़क पर हुए गड्ढ़ों आदि में से निकलते हैं। तब वाहन के पीछे लदी गिट्टी गड्ढे कारण सड़क के पीछे गिरती रहती है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जहां से भी इस तरह के वाहन गुजरते हैं तो इनके पीछे कई बार सड़क पर गिट्टी फैलती जाती है। इससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। कई बार वाहन चालक सड़क पर फैली गिट्टी के कारण अनियंत्रित होकर फिसल जाते हैं। इससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इसके बाद भी द्वारा वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं की जाती है।
वाहनों के टायर हो रहे पंक्चर
सड़क पर इस तरह पड़ी गिट्टी के कारण वाहनों के टायर पंचर हो जाते हैं। गर्मी के समय इस तरह की समस्या अधिक होती है। गिट्टी लगने से कई बार वाहन पंचर हो जाते हैं। वहीं कई बार तेज रफ्तार से चल हरे चार पहिया, भारी वाहनों और दो पहिया वाहनों के टायर सड़क पर पड़ी गिट्टी लगने के कारण फट जाते हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी होता है।
सड़क पर बिछ जाती है गिट्टी, हादसे की आशंका
शहर से गुजर रहे ओवरलोड गि‌ट्टी से भरे वाहनों के कारण सड़कों पर कई बार गिट्टी बिछ जाती है। सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गिट्टी के कारण कई बार यहां से निकलने वाले दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरने से बाल-बाल बचे। शहरी क्षेत्र में वाहनों की स्पीड कम होने से गंभीर हादसा नहीं हो पाया। खास बात यह है कि यह वाहन सभी सरकारी कार्यालयों और अफसरों के सामने से रोजाना निकल रहे हैं बावजूद इसके इन पर कार्रवाई नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button