मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा मंडल उमरियापान की बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा मंडल उमरियापान में रविवार को स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी की जयंती के कार्यक्रम की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।
मंचासीन अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व भारत माता के तैलचित्र पर तिलक बंदन माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने प्रस्तावना पर आगामी कार्यक्रम पर चर्चा किया एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर चर्चा की इसके उपरांत जिलामंत्री विजय दुबे ने एक राष्ट्र एक चुनाव एवं आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सम्पन्न करने का मार्गदर्शन दिया। जिससे कि पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत हो। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जयपाल सिंह एवं आभार मीडिया प्रभारी अंकित झरिया ने किया।
इस दौरान जगन्नाथ माझी, राजू गर्ग, कैलाश साहू , प्रदीप चौरसिया, बूथ अध्यक्ष अनिल नामदेव, अतुल चौरसिया, रिंकू मिश्रा, धर्मेंद्र गौतम, अखिल चौबे, प्रमोद असाटी, बद्री प्रसाद दुबे, विनोद साहू, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, विनोद त्रिपाठी, यश चौरसिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button