कुल्हाड़ीया मोड पर तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर,
नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस घायल ने तोड़ा दम
रिपोर्टर : नसीम अली
दीवानगंज । शनिवार को भोपाल विदिशा हाईवे कुल्हाड़ीया मोड़ के पास तेज रफ्तार आरिफ कंपनी की बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार राजू रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गए वही राहगीरों ने 108 को फोन लगाया लगभग आधे घंटे तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया सूचना मिलते दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया ।
चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक राजू रैकवार विदिशा का रहने वाला है जो भोपाल से अपने घर विदिशा की ओर जा रहा था तभी कुल्हाड़ीया मोड़ के पास विदिशा से भोपाल की ओर जा रही आरिफ कंपनी की बस ने टक्कर मार दी जिससे राजू रैकवार की मौत हो गई है वही मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है एक्सीडेंट करने वाली आरिफ कंपनी की बस को सूखी सेवनिया थाने में रोक लिया गया है।



