मध्य प्रदेश

सरकारी दफ्तरों को 10 फीसदी बिजली बचत के आदेश, जनपद पंचायत में कर रहे नियम उल्लंघन

सिलवानी। सरकारी दफ्तरों में 10 फीसदी ऊर्जा खपत को बचाने के निर्देश शासन ने जारी किए थे। जिसके तहत दफ्तर से बाहर रहते समय किसी भी शासकीय दफ्तर कार्यालय के अंदर बिजली बंद रहे और पंखे, एसी, कूलर कुछ भी न चले। यदि ऐसा होता है तो इससे बड़ी राहत बिजली कंपनी को मिलेगी और ऊर्जा की बचत भी होगी। लेकिन इस दिशा निर्देश का पालन जनपद पंचायत कार्यालय में नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को 3:45 जनपद पंचायत दफ्तर में जब पड़ताल की गई तो दो कमरों में लाइटें जल रही थी और कर्मचारी नदारद थे। इस तरह कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे तो कैसे लगाम लगेगी।

Related Articles

Back to top button