मध्य प्रदेश
स्वास्थ्य केन्द्र की भूमि पर किया अवैध खनन, बीएमओ ने की शिकायत
सिलवानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैथारी की भूमि पर अवैध खनन को लेकर बीएमओ डॉ. एच.एन. माण्डरे द्वारा तहसील को लिखित शिकायत की है। आवेदन में उल्लेख किया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैथारी में नरेन्द्र रघुवंशी का खेत स्वास्थ्य केन्द्र की बाउण्ड्री से लगा हुआ है। रामबाबू रघुवंशी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की तार फैंसिंग तोड़कर मुरम निकली गई है जिसके कारण 15 से 20 फिट गहरा गड्ढा हो गया है गड्ढा हो जाने से बारिश के समय कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है लेकिन इसके बावजूद भी किसान द्वारा अवैध उत्खनन करके गड्ढा खोदकर मुरम निकाली गई है जिससे कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।



