मध्य प्रदेश

परिणय सूत्र में 51 जोड़े बंधे: बम्होरी में अक्षय तृतीया पर साहू समाज ने आयोजित किया निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी ।
कस्वा बम्होरी में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा जिला रायसेन साहू समाज के तत्वावधान में निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। अक्षय तृतीया पर मंगलवार को जहां बाजारों में रौनक दिखाई दी, तो वहीं विवाह समारोह की धूम भी इस दिन देखने को मिली है। इस शुभ मुहूर्त में सिलवानी तहसील के कस्वा बम्होरी मे मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा रायसेन जिला साहू समाज का 36 वा निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन साहू समाज बम्होरी समिति के द्वारा किया गया। सम्मेलन में रायसेन जिले सहित आसपास के संभागों से आए बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए। म प्र तैलिक साहू महासभा जिला रायसेन साहू समाज समीति के तत्वावधान में 36 वाॅ निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन कस्वा वम्होरी में आयोजित किया गया जिसमें वर-वधु के 51जोडे परिणय सूत्र में वंधे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री मप्र शासन डॉ प्रभुराम चौधरी, एवं पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत , पूर्व जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरूवर सिंह, उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटैल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल मौजूद रहे ।
सभी ने प्रतिवर्ष हो रहे आदर्श विवाह सम्मेलन की सराहना की एवं दांपत्य जीवन में बंधने जा रहे नव दंपतियों को शुभ आशीष प्रदान किया । इस अवसर पर मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू , राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ प्रकाश सेठ , प्रदेश महासचिव डॉ हेमराज साहू, मुख्य सलाहकार रमेश साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, संगठन मंत्री हरिशंकर साहू, विवाह प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवदयाल साहू, प्रदेश सचिव हितेश साहू, जिला संरक्षक रामकुमार साहू, संरक्षक ठाकुर प्रसाद साहू, जिला रायसेन अध्यक्ष महेश साहू , सम्मेलन अध्यक्ष रेवाराम साहू, अध्यक्ष सीहोर तुलसीराम साहू, अध्यक्ष जिला होशंगाबाद विक्रांत बड़कुल , कार्यवाहक अध्यक्ष केसराम साहू रायसेन , बसंत साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष, घासीराम साहू शिक्षक उदयपुरा, सिलवानी तहसील अध्यक्ष गोविंद प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू सिलवानी मातृशक्ति में श्रीमती काशी साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला प्रदेश महासचिव श्रीमति आभा साहू जबलपुर दीपक साहू प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष श्रीमति गायत्री नगरिया , श्रीमति सरला साहू प्रादेशिक सदस्य होशंगाबाद विवाह प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवदयाल सिमरैया जिला रायसेन अध्यक्ष महेश साहू, प्रदेश सचिव हीतेश साहू, महामंत्री चंद्रमोहन साहू, नव युवक मंडल जिला अध्यक्ष हरि साहू पत्रकार,, जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार साहू, नगर अध्यक्ष सिलवानी श्याम साहू, दुलीचंद साहू बम्होरी नगर अध्यक्ष खुशाल साहू, मंगल साहू तहसील उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू कैलास साहू पूर्व सरपंच बम्होरी दीपक साहू पत्रकार चंद्रशेखर साहू, गोविंद साहू, शिववरण साहू, गौरीशंकर साहू, सचिव शिवकुमार साहू नव युवक मंडल अध्यक्ष सिलवानी विकास साहू , मुकेश साहू, घनश्याम साहू, पत्रकार शुभम साहू, जसवंत साहू, सत्यम साहू अमित साहू, सुनील साहू संदीप साहू सहित प्रदेश जिले के सामाजिक, राजनैतिक वरिष्ठ जन सहित समस्त समिति के पदाधिकारी गण जिला साहू समाज समिति के स्थाई दानदाता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button