क्राइम

5 लोगों की हुई दुखद मौत 5 गंभीर घायल, टाटा मैजिक और आईसर ट्रक की हुई सीधी भिड़ंत

रायसेन । रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर भोपाल रोड टेड़िया पुल के सेहतगंज पास बुधवार-गुरुवार की रात एक लोडिंग ऑटो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बच्ची समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को वाहन से निकालकर भोपाल रैफर किया गया है। वहीं मृतकों को रायसेन जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों को भोपाल रैफर किया गया है। इस सड़क हादसे के बाद खरबई पहुंची थाना उमरावगंज और रायसेन जिला मुख्यालय से पहुंचे तहसीलदार 108 एंबुलेंस के चालकों द्वारा वाहनों में दबे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।एएसपी अमृत मीणा, तहसीलदार रायसेन अजय प्रताप सिंह पटेल, उमरावगंज थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया, एएसआई वीर सिंह, खरबई पुलिस चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ठाकुर सहित पुलिस बल द्वारा बचाव व राहत कार्य किए।
यह है सारा सड़क हादसे का घटनाक्रम….
बेतवा ढाबा टेड़िया पुल सेहतगंज के नजदीक हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक चौदह साल की लड़की भी शामिल थी।
इस सड़क 5 लोग गंभीर घायल हुए थे। इनमें एक घायल व्यक्ति को भर्ती कराया गया है।बाकी 4 लोगों को भोपाल हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है।
आईसर ट्रक में सवार एक बच्ची की भी हुई मौत।टाटा मैजिक फॉल सीलिंग का सामान भरकर उदयपुरा जा रहा था। गैरतगंज से आयसर ट्रक जा रहा था भोपाल। भोपाल जा रहे ट्रक में रायसेन से लिफ्ट लेकर बैठे थे 8 लोग ।जिसमे से 14 साल की लड़की की भी हुई मौत। उमरावगंज थाने के खरवई चौकी के पास टेडिया पुल की देर रात 12 बजे की घटना।तेज रफ्तार बनी फिर हादसे की वजह।

Related Articles

Back to top button