मध्य प्रदेश

शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

सिलवानी। महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से शासन द्वारा 2 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे “शक्ति अभिनंदन अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। महिला बाल विकास, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी क्रम में शुक्रवार को गुरुवार को महिला एवं बाल विकास में शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत महिलाओं से संबंधित एक्ट/ अधिनियम व नवीन कानूनों पर सब इंस्पेक्टर कविता यादव एवं नीतू चंदेल आरक्षक द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं आयोजन में महिला सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान बहुत ही प्रासंगिक है। महिलाएं व बालिकाएं कई क्षेत्रों में पुरूषों से आगे हैं।
कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी आविदा वी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा, सरिता रघुवंशी, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाऐं उपस्थित रही।
वही अभिमन्यु के तहत सरस्वती शिशु मंदिर सिलवानी में स्कूल के बच्चों व प्राचार्य को साइबर क्राइम, महिला संबंधी अपराध, एवं गुड टच के बारे में जानकारी दी गई ।

Related Articles

Back to top button