मध्य प्रदेश

लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक नोहटा सेक्टर के ग्राम कुलुआ में सम्पन्न

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
नोहटा । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम नोहटा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती के वृहद स्तर पर दमोह में मनाये जाने वाले कार्यक्रम को लेकर नोहटा सेक्टर के ग्राम पंचायत कुलुआ में लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक हुई जिसमें ब्लाक स्तर की प्रचार प्रसार समिति ने ग्राम कुलुआ पहुंच कर सभी लोगो से आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की सत्यपाल सिंह लोधी ने आगामी कार्यक्रम को लेकर सभी के विचारों को सुना एंव ग्राम स्तर पर सभी की टीम बनाई जो आगामी कार्यक्रम को लेकर गांव गांव में प्रचार प्रसार करेगी उन्होंने कहा बृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें हम सभी को अंश दान भी करना होगा एंव कार्ड वितरण करने होगे पोस्टर बेनर के माध्यम से प्रचार प्रसार करना होगा जिसमें बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं सहित अन्य समाज के लोग भी पहुंचे क्योंकि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है सभी समाज की हैं हम सभी के लिए पूज्यनीय हैं! बैठक का सफल संचालन निजाम सिंह ने किया बैठक में लल्लूपुरा, धंसरा, मौसीपुरा, कुलुआ, पटी, बहेरिया, घांघरी, कनेपुर, केवलारी, हिनौती ठेंगापटी, बमुरिया ग्रामों के बंधुओं की सराहनीय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button