मध्य प्रदेश

संत श्री गाडगे महाराज जी की 150 वीं जयंती धूमधाम से मनाई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रजक समाज बेगमगंज सुल्तानगंज के तत्वाधान में सभी समाज बंधुओ ने बड़े धूमधाम से गाडगे बाबा महाराज की जयंती बेगमगंज के दशहरा मैदान में मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवानदास मालवी रहे। अध्यक्षता हरिश्चंद्र रजक ने की कार्यक्रम का सफल संचालन बादल कुमार वर्मा तुलसीपार समाजसेवी द्वारा किया गया।
गुलाब रजक पार्षद, रामस्वरूप जनपद सदस्य, धर्मेंद्र रजक ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य संत गाडगे बाबा के स्वच्छता, समाज सुधार और मानव सेवा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संत गाडगे महाराज को स्वच्छता आंदोलन का जनक माना जाता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गाडगे बाबा के विचारों से प्रभावित रहे हैं और प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने देशव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है।
कार्यक्रम में समाज बंधुओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Related Articles

Back to top button