मध्य प्रदेश

एक पखवाड़े से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत तेंदूखेडा अंतर्गत आने ग्रामों क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं सरकार का 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा खोखला साबित हो रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कई गांव हैं जहां पर ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। ऐसा ही एक गांव है कोटखेडा। यहां 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से रात को लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से भी की है, लेकिन आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगा कर थक चुके हैं। बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button