धार्मिक

संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 14 दिसंबर से

सिलवानी । सिलवानी नगर के वार्ड 15 बेगवा खुर्द में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 14 दिसंबर से किया जा रहा है।
14 दिसंबर गुरुवार को प्रात: 10 बजे कलश यात्रा नगर के बीजासेन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल वार्ड 15 बेगवा खुर्द पहुंचेगी।
कथा दिनांक 14 दिसंबर 2023 गुरुवार से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर 2023 बुधवार को समापन एवं प्रसादी होगा। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा व्यास पंडित भूपेन्द्र शास्त्री वरिष्ठ धर्माधिकारी एवं नगर खेडापति मुखारविंद से होगी।
आयोजको ने अभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button