मध्य प्रदेश

समदई में सरपंच उपनिर्वाचन सम्पन्न 71 प्रतिशत रहा मतदान

मतदान दलों को मोटर बोट के माध्यम से एसडीआरएफ टीम के सहयोग से पुल पार करवाया गया
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा अतंर्गत आने वाले ग्राम समदई में सरपंच उपनिर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिले भर भारी वारिश के कारण मतदान उपरांत तेजगढ़ समदई के बीच पुल पर 8 फीट ऊपर से पानी होने के कारण मतदान केन्द्र क्रमांक 118, 119, 120 के मतदान दलों को मोटर बोट के माध्यम से एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से पुल पार करवाया गया।
इस सबंध में तहसीलदार सोनम पांडे ने बताया अध्यधिक बारिश के बीच ग्राम पचायत समदई के सभी 4 मतदान केंद्र में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। सुबह 7 से 3 बजे के बीच सभी 4 केंद्रों के कुल 2479 मतदाताओं में से 1760 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहाँ मतदान 71 प्रतिशत रहा। मतों की गणना 15 सितम्बर 2024 को प्रातः 8 बजे से तहसील मुख्यालय तेंदूखेड़ा में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button