मध्य प्रदेश

लगातार छठवीं बार सत्यार्थ फाउंडेशन लगाएगा रक्तदान शिविर

रक्तदाताओं को पौधा भेंट कर दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सिलवानी। राष्ट्र निर्माता डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार छठवीं बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 5 सितंबर को सुबह 10 बजे शासकीय संदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।
शिविर में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के ब्लड बैंक के लिए रक्त एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए मेडिकल टीम विशेष रक्त संग्रहण वाहन के साथ मौके पर मौजूद रहेगी। रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को फाउंडेशन की ओर से पौधा भेंट किया जाएगा। इसके माध्यम से रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।
फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे मानवता के इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
गौरतलब है कि सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन पिछले सात वर्षों से लगातार विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा यह रक्तदान शिविर भी इसी सेवा भावना का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Back to top button