मध्य प्रदेश

स्कूल बस पलटी, 35 बच्चे थे सवारः टायर फटने से अनियंत्रित होकर खेत में गिरी

पांच बच्चों को मामूली चोटें
विदिशा । शुक्रवार की सुबह एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसा सेऊ और पमारिया चौराहे के बीच हुआ। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
यह बस नटेरन के ग्लोबल स्कूल की थी, जो आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का पिछला टायर अचानक फट गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे खेत में जा गिरी।
हादसे के बाद बस में अफरा- तफरी मच गई और बच्चे डर गए। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला। स्कूल के शिक्षक भी पहुंच गए और दूसरी बस से बच्चों को सुरक्षित नटेरन भेजा गया।
नटेरन थाना प्रभारी मोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि बस में करीब 35 बच्चे सवार थे। इनमें से लगभग पांच बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सभी को नटेरन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बस के फिटनेस, परमिट और बीमा जैसे दस्तावेजों की जांच की जाएगी। चालक से भी पूछताछ होगी ताकि हादसे का सही कारण पता चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button