मध्य प्रदेश

एसडीएम ने वन अधिकारों के दावों के संबंध में सचिवों, जीआरएस एवं वन अमले की बैठक लेकर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा सीईओ जनपद पंचायत मोगराज मीणा की उपस्थिति में जनपद पंचायत सभाकक्ष में ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं वन विभाग के बीट गार्डों की संयुक्त बैठक लेकर अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अंतर्गत व्यक्तिगत वन अधिकार सामुदायिक वन अधिकार तथा सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन एवं संरक्षण अधिकार से संबंधित दावों की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावे नियमानुसार प्राप्त कर उनका समय-सीमा में परीक्षण एवं अग्रेषण सुनिश्चित किया जाए। ग्राम सभाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को जागरूक कर दावे प्राप्त करने तथा पंचायत एवं वन विभाग के समन्वय से सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण एवं सतत प्रबंधन के उद्देश्य से सीएफआर आर के दावों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपादित की जाए, ताकि पात्र वनवासियों को उनके वैधानिक अधिकारों का लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button