एसडीएम सौरभ मिश्रा ने किया खुला आश्रय गृह का ओचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सियावास स्वावलंबी समाज सेवी संस्था द्वारा नगर में खुला आश्रय गृह संचालित किया जा रहा है, जिसका एसडीएम सौरभ मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खुला आश्रय गृह में 24 बच्चे स्वस्थ, प्रसन्नचित और अध्ययनरत मिले।
एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा आने वाले त्यौहार रक्षाबंधन एवं राष्ट्रीय त्यौहार स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तृत चर्चा की ओर उनके महत्व को बताया। इस दौरान उन्होंने नियमित रुप से खुला आश्रय गृह में आने का कहा और आश्रय गृह से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संस्था परिसर का अवलोक किया साफ- सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई संस्था का कार्य संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रदाय किए जाने वाले कपड़ों जींस और टी शर्ट एसडीएम सौरभ मिश्रा के हाथों उपस्थित बच्चों को वितरित कराए गए।
औचक निरीक्षण के दौरान परियोजना समन्वयक कृपाल सिंह, ब्रिज कोर्स एजुकेटर्स गोवर्धन राज, दिव्यांश ठाकुर, आउटरीच कार्यकर्ता विश्राम सिंह, प्रयास ठाकुर एवं रसोईया रानी साहू उपस्थित मिली।



