साहू समाज की प्रदेश अध्यक्ष ने दिया युवक-युवती परिचय सम्मेलन का निमंत्रण
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तैलिक साहू राठौर महासभा मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भावना साहू ने इंदौर में होने वाले अखिल भारतीय तैलिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह सम्मेलन 10/1, रेसकोर्स रोड, अभय प्रशाल इंदौर में आयोजित होगा।
भावना साहू शुक्रवार को कर्मा पलकमती सामाजिक उत्थान समिति के कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने सर्वप्रथम मां कर्मा देवी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद समिति कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। बेगमगंज साहू समाज की ओर से उन्हें भगवान श्रीराम जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने समाज के उत्थान, एकता और प्रगति के लिए चलाए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। साथ ही कर्मा पलकमती के मंदिर और उससे जुड़ी गतिविधियों के विकास पर भी चर्चा की।
बैठक का संचालन बीडी साहू ने किया। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष हरी साहू ने सभी उपस्थित लोगों का परिचय प्रदेश अध्यक्ष से करवाया। कार्यक्रम में महिला प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अनीता साहू, रामगोपाल साहू, कमल सिंह साहू, अरविंद साहू, राधेलाल साहू, संजय साहू, गिरधारीलाल साहू, अजय बड़कुर, महेश साहू पार्षद, दुर्गेश नगरिया, रूपा साहू, उधम साहू, कपिल साहू, राजकुमार साहू, फल्लू साहू, मुकेश साहू, शुभम साहू, मोहित साहू, मयंक साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।



