खेलमध्य प्रदेश

मुस्तकीम अहमद और शेख रसूल का चयन

सिलवानी। मध्य प्रदेश सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टीम का चयन ट्रायल टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में 12 एवं 13 मार्च को किया गया। इस ट्रायल में सिलवानी सोशल सोसायटी के खिलाड़ी मुस्तकीम अहमद और शेख रसूल का चयन मध्यप्रदेश टीम में किया गया है। यह टीम 25 मार्च को पंचकूला हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेगी। दोनों के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश यादव, इमरान खान, खेल शिक्षक मोहम्मद तारिक, दीनानाथ श्रीवास्तव, राकेश राय, निकलेश राय, देवेंद्र रघुवंशी आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button