पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, संगोष्ठी संपन्न

रिपोर्टर : रीना मालवीय
गैरतगंज । शुक्रवार को सीएम राईस स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एव नवीन व्यवसायिक शिक्षा को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी में ब्लाक समन्वयन दीप चन्द मालवीय, पर्यावरण संरक्षक विनोद मालवीय, अमित खरे सामाजिक न्याय विभागके साथ मुख्य रूप से सीएम राईस स्कूल के प्राचार्य सुनील रजक,मनोज मालवीय, विपिन गुप्ता उपस्थित रहे संगोष्ठी में आयोजन कर्ताओ द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए संरक्षण कर्ताओ ने बताया कि हमे स्वास्थ्य रहने के लिए जीवन में पर्यावरण पेड पौधे, वायु कितनी आवश्यक है हमारे लिए हमेशा पेडो का संरक्षण करना चाहिए व हमारे आसपास के लोगों को जागरुक कर पेड पोधो का महत्व बताना चाहिए तथा आज से हमे संकल्प लेना होगा कि हमें अधिक से अधिक पेड लगाना है एवं उनका संरक्षण करना हे तभी हम अपने आने वाले भविष्य को सुधार सकते है।


