शिव हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष में गोष्ठी का आयोजन
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पवन पुत्र हनुमान जी की जयंती पूरे हर्ष और उत्साह के साथ भक्ति भाव पूर्वक मनाई गई इसी श्रृंखला में स्थानीय संजय नगर स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर हनुमान जयंती को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया इस वर्ष इस पर्व पर अनेक भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया समूचे मंदिर परिसर की दिव्या सजावट कर रोशनी और ध्वजा पटकाओं से मंडित किया गया कार्यक्रम के प्रथम चरण में हनुमान जी की पूजा दर्शन संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में भक्त जनों माता बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया दूसरे चरण में भजन एवं कीर्तन का आयोजन संपन्न हुआ अनेक भक्तों ने व्रत रखकर हनुमान जी की भक्ति भावपूर्वक उपासना की जिसमें संजय नगर सहित नगर के अन्य भक्त जनों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की मंदिर परिसर को पटकाओं से आख्यात कर सजाया गया कार्यक्रम के अंतिम चरण में भव्य महा आरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ गुप्त कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव हनुमान मंदिर एवं सुंदरकांड समिति के सभी सदस्यों एवं भक्तजनों का सहयोग सराहनीय रहा

